शाह के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में 9 नक्सली ढेर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान शुक्रवार को दो नक्सलियों को मार गिराया है। दोनो नक्सलियों का शव भी जवानों ने बरामद कर लिया है। जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।
जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ बासागुड़ा थानाक्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस महकमें के अधिकारियों ने बताया, कि टीम काे सूचना मिली थी, कि नेंड्रा के जंगल मे भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इनपुट के आधार पर जवानों ने गश्त शुरू की। शुक्रवार सुबह जवान जंगल पहुंचे, तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं जवानों ने जवाबी हमले में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। शुक्रवार से पहले गुरुवार काे भी जवानों ने 7 नक्सलियों को ढेर किया था। शाह के दौरे से पहले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।





