श्रीकाकुलम मंदिर हादसा: भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक – परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपए

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी उत्सव के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर में भारी भीड़ के कारण अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि “श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ की खबर से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों।” प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से देने की घोषणा की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि “वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से अत्यंत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”

वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

फिलहाल प्रशासन ने स्थिति पर काबू पा लिया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि आखिर इतनी बड़ी भगदड़ कैसे हुई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई