आरडीए व हाउसिंग बोर्ड की 9 कॉलोनियां नगर निगम को सौंपने की तैयारी

रायपुर। राज्य शासन के आदेश और नियमावली के अनुसार नगर निगम द्वारा रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 9 आवासीय कॉलोनियों के हैंडओवर की कार्यवाही की जाएगी। शासन स्तर पर इन कॉलोनियों को नगर निगम को सौंपने का निर्णय लिया गया है, हालांकि विस्तृत नियमावली जारी होने का अभी इंतजार है।

स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी होने के बाद तीनों एजेंसियां संयुक्त सर्वे कर कॉलोनियों की वास्तविक स्थिति का आंकलन करेंगी।

तकनीकी सर्वे में इन व्यवस्थाओं की जांच

रायपुर नगर निगम के नगर निवेशक के अनुसार सर्वे के दौरान पेयजल आपूर्ति तंत्र, सीवरेज नेटवर्क, आंतरिक सड़कों, स्ट्रीट लाइट, उद्यानों और सफाई व्यवस्था की मौजूदा हालत का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा।

बताया गया है कि कई कॉलोनियों में 15 से 20 वर्ष पुरानी पाइपलाइन, जर्जर नालियां और खराब सड़कें हैं। अधिकांश स्थानों पर जलापूर्ति की पाइपलाइन डेढ़ दशक से अधिक पुरानी है, जिनकी उपयोग अवधि लगभग समाप्ति पर है।

वित्तीय और स्टाफ प्रबंधन भी अहम

हैंडओवर से पहले वित्तीय भार, अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत और रखरखाव की रूपरेखा तय करना निगम के लिए जरूरी माना जा रहा है। बिना समुचित मूल्यांकन के कॉलोनियों का अधिग्रहण निगम पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है।

फिलहाल शासन से विस्तृत आदेश और नियमावली प्राप्त होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी तक निगम को इस संबंध में अद्यतन दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई