79वां स्वतंत्रता दिवस: रायपुर में ट्रैफिक डायवर्ट और पार्किंग व्यवस्था लागू

रायपुर। राजधानी रायपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिरंगा फहराएंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से VVIP, अधिकारी, स्कूलों के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।
यातायात पुलिस ने कार्यक्रम के लिए एंट्री और पार्किंग व्यवस्था तय कर दी है। कार्यक्रम समाप्त होने तक पेंशन बाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर जाने वाली सड़क डायवर्ट रहेगी।
एंट्री और पार्किंग व्यवस्था
लाल पास धारी वाहन: PWD चौक – छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक – कुंदन पैलेस – PWD कॉलोनी होते हुए MT वर्क्स शॉप गेट से प्रवेश कर VIP पार्किंग।
बिना पास वाहन: सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग, पैदल पुलिस लाइन आरआई गेट से प्रवेश।
स्कूल बसें: धमतरी गेट से छात्रों को उतारकर विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ में पार्किंग।
सिद्धार्थ चौक/पुरानी बस्ती से आने वाले बिना पास वाहन: विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ में पार्किंग, पैदल धमतरी गेट से प्रवेश।
पार्किंग प्रतिबंध और मीडिया व्यवस्था
परेड ग्राउंड के चारों ओर पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। मीडिया ओबी वैन धमतरी गेट से प्रवेश कर हेलीपैड के पास पार्क होगी।
प्रतिबंधित वस्तुएं
शराब, तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, हथियार, तेज धारदार वस्तुएं, पटाखे, बोर्ड, लाठी, हॉकी, प्रचार सामग्री, लाउड हैलर, रेडियो, पालतू जानवर आदि परेड ग्राउंड में ले जाना प्रतिबंधित है। पुलिस ने अपील की है कि आम नागरिक और वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का पालन करें।





