धूम धाम से मनाया गया गुरु रविदास की 648वीं जयंती, निकली शोभायात्रा…

बिलासपुर। गुरु रविदास भक्ति आंदोलन का जाना-पहचाना नाम थे। उन्हें गुरु रविदास, संत रविदास और भगत रविदास जैसे नामों से भी जाना जाता है। 12 फरवरी के दिन गुरु रविदास की 648वीं जयंती मनाई जा रही है, इसी दिन गुरु रविदास का जन्म हुआ था। अपने जीवन में संत रविदास समानता और मानव अधिकारों की शिक्षा दिया करते थे। वे संत, कवि और दार्शनिक थे. ऐसे में आज संत रविदास की जन्मतिथि पर आप भी सभी से उनके कहे अनमोल वचन साझा कर सकते हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई कर्बला रोड स्थित संत रविदास मंदिर में सुबह से ही पूजा अनुष्ठान के साथ गुरबाणी संपन्न हुई इसके बाद दोपहर के वक्त यहां से भाव शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्ग होती हुई वापस मंदिर प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई इस दौरान संत रविदास के मार्गों पर चलने का संकल्प समाज के सदस्यों ने लिया तो वहीं इस मौके पर लोगों को भोग का वितरण भी किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई