छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त मंत्री ने जानकारी साझा की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, जिसमें बताया गया कि प्रदेश के प्रति व्यक्ति आय में 9.37% की बढ़ोतरी हुई है। साल 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय 1,48,022 रुपए थी, जो अब बढ़कर 2024-25 में 1,62,870 रुपए होने का अनुमान है। इसका मतलब है कि अब छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय रोजाना 446 रुपए है, जो पहले 408 रुपए थी।

इस हिसाब से आम आदमी की आय में 38 रुपए का इजाफा हुआ है। वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 7.51% बढ़ने का अनुमान है, जो राष्ट्रीय औसत 6.37% से ज्यादा है। राज्य के GSDP में भी वृद्धि की संभावना है, जो 3 लाख 6 हजार 712 करोड़ रुपए से बढ़कर 3 लाख 29 हजार 752 करोड़ रुपए हो सकता है।

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, कृषि क्षेत्र में 5.38% और औद्योगिक क्षेत्र में 6.92% की वृद्धि की उम्मीद है, लेकिन सर्विस सेक्टर में पिछले साल के मुकाबले ग्रोथ कम हुई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में बढ़ रहा है और रोजगार के न ए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।

वित्त मंत्री ने कहा, कि

विधानसभा में वित्त मंत्री OP चौधरी ने कहा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में हमारी सरकार ने भी जो प्रयास किए हैं, छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता जनार्दन ने भी जो प्रयास किए हैं, उसके अनुसार हमारे छत्तीसगढ़ का ग्रोथ रेट 7.5% दर्ज किया गया है। साल 2023 में पुरानी सरकार के समय में राष्ट्रीय औसत से भी कम हमारा ग्रोथ था, जो अब बढ़ा है।

7.31 से GSDP 7.51 पर पहुंचने का अनुमान है।

राज्य का GSDP बढ़ा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा- आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ की प्रगति उत्साहजनक है। राज्य की अनुमानित विकास दर 7.51% है, जो राष्ट्रीय औसत 6.37% से अधिक है। राज्य सरकार के अनुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद साल 2023-24 में 3 लाख 6 हजार 712 करोड़ रुपए से बढ़कर 3 लाख 29 हजार 752 करोड़ होना संभावित है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button