एक्सिस बैंक के 43 खाताधारकों से 2.5 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक्सिस बैंक के पूर्व कर्मचारी उमेश गोरले और उसकी पत्नी उषा गोरले ने मिलकर 2.5 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया। यह ठगी डोंगरगढ़ शाखा में काम करते हुए की गई, जहां उमेश ने नवंबर 2022 से अप्रैल 2025 तक 43 ग्राहकों के नाम पर फर्जी लोन और ओवरड्राफ्ट खाता खोलकर रकम अपने परिजनों के खातों में ट्रांसफर की।

मैनेजर रिंकू कुमार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी ने ठगी की रकम मणप्पुरम गोल्ड लोन खाते में ट्रांसफर कर वहां से पत्नी और मां तारादेवी गोरले के खातों में भेजी। उमेश की मां का खाता भी उसी के मोबाइल नंबर और ईमेल से जुड़ा था। आरोपी ने ठगी के पैसों से एक लग्जरी कार, लैपटॉप और मोबाइल खरीदे।

पुलिस ने सभी सामग्री जब्त कर ली है। अब तक 43 खाताधारकों ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों से बैंक दस्तावेज, पासबुक, एटीएम कार्ड और स्टाम्प पेपर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 318(4), 316(5) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब उमेश की मां की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई