रायगढ़ में 40 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए, परिजनों को बुलाकर काटे गए चालान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जांच के दौरान 40 नाबालिग वाहन चालक वाहन चलाते हुए पकड़े गए। सभी के परिजनों को थाने बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रत्येक पर 1000 रुपये का चालान किया गया।

होली पर्व को देखते हुए पुलिस द्वारा अपराधों पर नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसके तहत नाबालिग चालकों और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार को कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई नाबालिग तेज रफ्तार में वाहन चलाते और यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 40 नाबालिग चालकों को मौके पर पकड़ा।

पुलिस ने सभी के अभिभावकों को थाने बुलाकर सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में उनके बच्चे दोबारा वाहन चलाते पकड़े गए तो वाहन जब्त किए जाएंगे और अभिभावकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दें, ताकि किसी भी दुर्घटना और अनहोनी से बचा जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि कई नाबालिग वाहन चलाते समय अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर वाहन जब्ती के साथ अभिभावकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई