फेस्टिव-सीजन में छत्तीसगढ़ से 4 पूजा स्पेशल ट्रेनें, 9 सितंबर से 24 नवंबर तक 30 फेरे

बिलासपुर। भारतीय रेलवे ने इस फेस्टिव-सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जोन से दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान चार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो 9 सितंबर से 24 नवंबर तक कुल 30 फेरों में संचालित होंगी। ये ट्रेनें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से आने वाले यात्रियों को राहत प्रदान करेंगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि भीड़ को देखते हुए जरूरत पड़ने पर पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। यात्रियों को एडवांस बुकिंग करने और यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या IRCTC प्लेटफॉर्म से ट्रेन शेड्यूल और रूट की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

देशभर में 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन के माध्यम से कुल 2,024 अतिरिक्त फेरे (ट्रिप्स) किए जाएंगे। दक्षिण मध्य रेलवे से 48 ट्रेनें चलेंगी, जो 684 ट्रिप्स पूरी करेंगी, और मुख्य स्टेशन हैदराबाद, सिकंदराबाद तथा विजयवाड़ा होंगे। पूर्व मध्य रेलवे की 14 ट्रेनें पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे बिहार के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी और 588 ट्रिप्स संचालित होंगी। कोलकाता से 24 विशेष ट्रेनें चलेंगी, जिनसे 198 ट्रिप्स पूरी होंगी। पश्चिम रेलवे ने मुंबई, सूरत और वडोदरा से 24 स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं, जिनसे 204 ट्रिप्स संचालित होंगे। इसके अलावा दक्षिण रेलवे, पूर्व तट रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे से भी कई ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

रेलवे का यह प्रयास त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और यात्रा के दौरान होने वाली भीड़ और असुविधा को कम करने के लिए है। इसके माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिलेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर बुकिंग कर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई