दंतेवाड़ा में 37 नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, बस्तर से नक्सलवाद के खत्म होने की उम्मीद

दंतेवाड़ा। नक्सलियों का आत्मसमर्पण का सिलसिला लगातार जारी है। आज दंतेवाड़ा में 37 नक्सली SP के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण करेंगे। यह कार्रवाई लोन वर्राटू अभियान के तहत की जा रही है।

बस्तर पिछले 40 सालों से नक्सलियों के आतंक का मुख्य केंद्र रहा है। हिड़मा और बसवाराजू जैसे टॉप लीडर्स के मारे जाने के बाद अब बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर है। पिछले डेढ़ साल में सुरक्षा बलों ने लगभग 13 प्रमुख नक्सली नेताओं को एनकाउंटर में ढेर किया है।

हिड़मा की मौत के बाद संगठन कमजोर हो गया और भूपति, रूपेश के आत्मसमर्पण के बाद अब चैतू ने भी हथियार डाल दिए हैं। आंध्र और तेलंगाना के कई बड़े नक्सली भी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

अब केवल 8-9 बड़े नक्सली जैसे देवजी, गणपति, मिशिर बेसरा, पापा राव, गणेश उइके और बारसे देवा ही बचे हैं। यदि ये भी आत्मसमर्पण कर देते हैं या उनका एनकाउंटर होता है, तो बस्तर से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया होना तय माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई