रायपुर-भाटापारा सेक्शन में 36 घंटे काम, 6-7 दिसंबर को 12 ट्रेनें रद्द

रायपुर। निपनिया–भाटापारा सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम 6 और 7 दिसंबर को किया जाएगा। इस तकनीकी काम के लिए करीब 36 घंटे का ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से इन दो दिनों में कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी।

जारी आदेश के मुताबिक 6 और 7 दिसंबर को 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें रायपुर-इतवारी, बिलासपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें

•68728 रायपुर–बिलासपुर

•68734 बिलासपुर–गेवरा रोड

•68733 गेवरा रोड–बिलासपुर

•68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू

•58203 कोरबा–रायपुर

•58204 रायपुर–कोरबा

•58205 रायपुर–इतवारी

•58206 इतवारी–रायपुर

•68746 रायपुर–गेवरा रोड

•68745 गेवरा रोड–रायपुर (7 और 8 दिसंबर को रद्द)

इसके अलावा 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा और 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर 6 और 7 दिसंबर को सिर्फ बिलासपुर तक ही चलेंगी, वहीं से वापस लौट जाएंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई