Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बिजली कंपनी के खाते से 31 लाख की ठगी, फर्जी चेक से निकाले गए रुपये

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के बैंक खाते से 31 लाख 11 हजार 300 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह रकम 17 फर्जी चेक के जरिए चंदन कुमार दास और अमित महतो के खातों में ट्रांसफर की गई, जबकि इन दोनों का कंपनी से कोई लेन-देन नहीं था। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का खाता बैंक ऑफ इंडिया की राजबंधा मैदान शाखा में है। यहां से चेक बुक जारी की गई थी। हालांकि, जिन 17 चेक के जरिए पैसे ट्रांसफर किए गए, उनकी मूल प्रतियां अब भी कंपनी के पास सुरक्षित हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन चेक से पैसे निकाले गए, उन पर “छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड” का नाम लिखा था, जबकि असली खाता “छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड” के नाम पर था। यह साफ तौर पर धोखाधड़ी का मामला है, क्योंकि फर्जी चेक बनाए गए थे।

प्रबंधक ने दर्ज कराई FIR

कंपनी के प्रबंधक ने इस मामले की शिकायत विद्युत मंडल सेवा भवन से की, जिसके बाद सरस्वती नगर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस अब इस घोटाले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतने बड़े पैसे का ट्रांसफर कैसे हुआ। घोटाले का पता चलते ही कंपनी के अधिकारियों ने बैंक में जाकर बैंकिंग ट्रांजेक्शन को रोकने की मांग की, ताकि आगे किसी भी तरह की फर्जीवाड़े को रोका जा सके।

इस तरह हुआ खुलासा

कंपनी ने जब बैंक स्टेटमेंट की जांच की, तो कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए। इसके बाद अधिकारियों ने उन चेकों की जांच की, जिनके जरिए पैसे ट्रांसफर हुए थे। जांच में यह सामने आया कि वे चेक असली नहीं थे और चेक पर कंपनी का नाम भी गलत था। पुलिस और बैंक अधिकारी इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि यह घोटाला केवल दो लोगों तक सीमित था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई