30 साल की भाभी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या, पुलिस के सामने सुनाई झूठी कहानी

बुरहानपुर। शिकारपुरा में एक महिला ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला ने पति को रास्ते में शराब पिलाया था। हत्या के बाद महिला ने खुद फोन कर पुलिस को बुलाया और अपने साथ लूट-अपहरण की घटना बताकर गुमराह किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को किया गुमराह

घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के लालपड़ाव संग्रामपुर की है। यहां 30 वर्षीय महिला भागा मार्कंडेय ने अपने प्रेमी देवर ईश्वर के साथ मिल कर पति सिद्धू मार्कंडेय की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को फोन करके मौके पर बुला लिया। दुर्गा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए चार-पांच नकाबपोश लोगों द्वारा उनके साथ लूटपाट करने और पति का अपहरण कर ले जाने की कहानी गढ़ी

महिला से पूछताछ के दौरान जब उसने बार-बार बयान बदले तो पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने दुर्गा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने देवर ईश्वर के साथ मिल कर पति सिद्धू की हत्या करना स्वीकार कर लिया। शिकारपुरा पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति को शराब पिला कर किया था नशे में चूर

एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि रविवार सुबह दुर्गा अपने पति सिद्धू के साथ बाइक से जसौंदी निवासी उसके साढ़ू के घर पहुंची थी। वहां उन्होंने साढ़ू से पचास हजार रुपये जरूरी काम बता कर उधार लिए थे। शाम को वहां से संग्रामपुर जाने की जगह दुर्गा किसी बहाने से उसे बुरहानपुर की ओर ले आई। महिला ने इस दौरान रास्ते में दो बार पति को शराब पिलाया। जिससे वह नशे में चूर हो गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button