बैंक से रुपये निकालने के बाद युवक से 3 लाख की लूट…

देवास: देवास में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मोतीबंगला शाखा से 3 लाख रुपये निकालकर जा रहे युवक से लूट की घटना हुई है। बाइक सवार दो युवकों ने युवक को निशाना बनाकर घटना को अंजाम दिया।

लुटेरों ने युवक पर हमला कर रुपये छीन लिए और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button