महासमुंद कलेक्ट्रोरेट परिसर में पूर्व सरपंच की कार का शीशा तोड़कर 3 लाख रुपये चोरी

महासमुंद। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वे अब कलेक्ट्रोरेट परिसर में भी उठाईगिरी से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रोरेट परिसर स्थित समाज कल्याण विभाग के सामने का है।जहां बावनकेरा के पूर्व सरपंच द्रोण चंद्राकर पंजाब नेशनल बैंक से केसीसी ऋण के तीन लाख रुपये निकालकर अपने कार में रख कर समाज कल्याण के ऑफिस के बाहर गाड़ी खड़ा कर मत्स्य विभाग गये। जहां उन्हें एक कागज जमा करना था। कागज देकर जैसे ही बाहर आये तो देखा की कार का शीशा टूटा हुआ है और तीन लाख रुपये व एक बैग जिसमे उनके बच्ची के कपड़ थे वह गायब था। द्रोण चंद्राकर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई