चोरी के 2 मामलों में 1 नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार का सामान बरामद

बिलासपुर। बिलासपुर थाना चकरभाठा पुलिस और ACCU टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मामलों में 2 आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर ₹60,000 मूल्य के तांबे के तार, बैटरी और अन्य सामान बरामद किया। इस मामलों में प्रार्थियों ने नल, डिनर सेट, तांबे के तार और मशीनी सामान की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर रूपेश साहू , देवेंद्र गोड और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया। इस सफलता में थाना चकरभाठा और ACCU टीम का विशेष योगदान रहा।





