Thief arrested: चोरी के तीन अलग-अलग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.88 लाख से ज्यादा का सामान बरामद

Thief arrested: बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं को सुलझाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई करते हुए दो लैपटॉप, एक ई-रिक्शा और एक मोटर साइकिल बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 1,88,056 रुपये आंकी गई है। पहला मामला सरकंडा क्षेत्र के गया विहार में सामने आया, जहां बीटेक की पढ़ाई कर रहा छात्र शुभम कुमार ठाकुर किराए के मकान में रहता है।
उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 मई की शाम वह सब्जी लेने गया था और जब वापस लौटा तो उसके कमरे का ताला टूटा मिला और कमरे से दो लैपटॉप चोरी हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की।पुलिस ने अजय चौहान उर्फ मच्छर , अरुण यादव उर्फ नोबी और विकास पांडेय को पकड़ा और पूछताछ की।
तीनों ने मिलकर लैपटॉप की चोरी करने के अलावा रूद्र विहार से एक मोटरसाइकिल और खमतराई साहू भवन के पीछे से एक ई-रिक्शा चोरी करने की बात कबूल की। तीनों मामलों में सामान बरामद कर लिया गया है और पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।





