Robbery Case: मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Robbery Case: रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह थाना की संयुक्त टीम ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना 27 मई की शाम तक़रीबन साढ़े 5 बजे की है, जब प्रार्थी अपनी मोटर साइकल से चंडी नगर रोड सृष्टि एम्पिरिया के आगे स्थित एक मैदान पर अपनी गाड़ी कड़ी कर वहां खड़ा था।
इसी दौरान 4 अज्ञात आरोपियों ने वहां पहुंचकर प्रार्थी से मारपीट की साथ ही जेब में रखे और मोबाईल और पास कड़ी उसकी एक्टिवा वाहन लूट कर अपने साथ ले गए। जिसकी सूचना प्रार्थी ने खम्हारडीह थाना पहुंचकर दी। वही पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी खंगाले, जिसके बाद आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वही मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
आरोपियों के पास से लूट की एक्टिवा वाहन और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी गुलशन नायक और हिरण्या दीप उर्फ़ करण देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वही एक अन्य आरोपी प्रितपाल सिंह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काली नगर का रहने वाला है।





