छत्तीसगढ़ में 26 ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट, यात्रियों को होगी परेशानी

रायपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ में रहने वाले हैं और आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रेलवे ने अचानक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इस फैसले से कुल 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें 22 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

त्योहारों के समय इतनी ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को सफर में दिक्कत और आर्थिक नुकसान दोनों झेलना पड़ सकता है। रेलवे ने बताया कि यह फैसला किरोड़ीमल नगर स्टेशन पर नॉन-इंटरकनेक्टिविटी के काम की वजह से लिया गया है।

रेलवे के मुताबिक 24 से 29 अगस्त के बीच अलग-अलग दिनों में ये ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा 2 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है और 3 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही खत्म कर दी जाएंगी।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई