25 Tons Of Rice Were Embezzled: नवरंग राइस मिल से 25 टन चावल लेकर बिहार भागा ट्रक चालक, पुलिस ने बिहार से दबोचा…..
6 लाख में चावल बेचने की बात कबूली, बेटी की शादी में उड़ाए करीब 6 लाख रुपये......

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से जुड़े 25 टन चावल गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। (25 Tons Of Rice Were Embezzled) नवरंग राइस मिल तखतपुर से ट्रक में लोड कराए गए 25 टन चावल को बिहार ले जाने के बजाय आरोपी चालक ने चावल को रास्ते में ही गबन कर दिया। मामले की रिपोर्ट सत्यम रोड लाइंस रायपुर ट्रांसपोर्ट के संचालक द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद प्रकरण को गंभीर मानते हुए जांच शुरू की गई। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त ट्रक को पहले ही बिहार से जब्त कर लिया गया था, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था।
25 टन चावल गबन मामला, आरोपी बिहार से गिरफ्तार… (25 Tons Of Rice Were Embezzled)
तकनीकी साक्ष्यों, सीडीआर और टावर लोकेशन के आधार पर टीम ने बिहार के हाजीपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चावल को बिहार के एक दुकान में लगभग 6 लाख रुपये में बेचने और उस रकम को अपनी बेटी की शादी में खर्च करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, वहीं पूरे मामले में आगे की जांच जारी है……





