आमिर खान के घर पहुंची 25 आईपीएस अधिकारियों की टीम, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनके बांद्रा स्थित घर पर 25 आईपीएस अधिकारियों की मौजूदगी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आमिर के घर के बाहर आईपीएस अधिकारियों से भरी एक बस और पुलिस की गाड़ियां खड़ी हैं।
वीडियो को इंस्टाग्राम पेज Instant Bollywood ने शेयर किया है, जिसमें लिखा गया —
बांद्रा में आमिर खान के घर मीटिंग के लिए पहुंचे 25 आईपीएस अधिकारी…
WhatsApp Image 2025 07 27 at 18.41.32
हालांकि, अधिकारियों की इस मुलाकात का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे सोशल मीडिया पर सस्पेंस और चर्चा का माहौल बन गया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की बाढ़, उठाए गए सवाल

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर आमिर खान के घर इतनी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी क्यों पहुंचे।

कुछ मज़ेदार और सवाल भरे कमेंट्स भी देखने को मिले:

“रेड पड़ी है क्या?”
अरे ये सब ‘सितारे ज़मीन पर’ देखने आए हैं!
“क्या झोल है?
“उठा के ले जाओ, अनसेफ फील कर रहा था, अब सेफ फील करेगा…”
हालांकि अभी तक मुंबई पुलिस या आमिर खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

क्या हो सकती है वजह?
संभावना जताई जा रही है कि यह आईपीएस अधिकारियों की औपचारिक विज़िट या प्रेरणात्मक मीटिंग हो सकती है। अक्सर सिविल सर्विसेज की ट्रेनिंग के दौरान अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों से मिलने का अवसर दिया जाता है। इस तरह की मुलाकातें प्रेरणा और संवाद के लिए होती हैं।
बहरहाल, जब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक इस पर अटकलें लगती रहेंगी।

आमिर खान की अगली फिल्म: ‘लाहौर 1947’
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ में नज़र आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सराहनीय प्रदर्शन किया। अब वे अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ में अभिनेता सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। आमिर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और माना जा रहा है कि यह फिल्म उनके करियर की एक और यादगार पेशकश होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई