महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त जारी, लेकिन 2.41 लाख लाभार्थियों की संख्या घटने पर उठे सवाल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 03 दिसंबर 2025 को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन की 22वीं किस्त जारी की। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय ने बटन दबाकर यह राशि हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की।

इस बार 67,71,012 महिलाओं के खातों में राशि जमा की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन का प्रतीक है। प्रतिमाह मिलने वाली यह सहायता परिवारों की पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी ज़रूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद करती है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र महिला तक योजना का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुँचे।

गौरतलब है कि योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी, जिसमें 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं को लाभ मिला था।

लेकिन 22वीं किस्त में यह संख्या घटकर 67,86,336 रह गई, यानी लगभग 2,41,405 लाभार्थियों की संख्या कम हो गई है।

हाल ही में 7,662 नई महिलाओं को योजना में शामिल किया गया है, जो नियद नेल्ला नार क्षेत्र से आती हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इन 22 महीनों में 2.41 लाख लाभार्थी आखिर कहां गए?

क्या यह योजना से लाभार्थियों की छटनी है, या इसके पीछे कोई प्रशासनिक कारण?

इस पर सरकार को जल्द स्पष्टता देने की जरूरत महसूस की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई