2025 बैच के IAS अधिकारियों की जिलों में पोस्टिंग, प्रशिक्षण के बाद सहायक कलेक्टर बनाए गए

रायपुर। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2025 बैच के परिवीक्षाधीन IAS अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गोकुल आरके को रायगढ़, इशांत जयसवाल को कोरबा और वाध्यावथ यशवंत नायक को बस्तर जिले में पदस्थ किया गया है।
अकादमी में देंगे उपस्थिति
जारी निर्देश के अनुसार अधिकारी सीधे जिलों में कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे, बल्कि पहले निमोरा स्थित छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अकादमी में उपस्थिति की तिथि को ही संबंधित जिले में कार्यभार ग्रहण की तिथि माना जाएगा और आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने यह नियुक्तियां प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की हैं।





