20 साल के भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार…

कनाडा। 20 वर्षीय भारतीय छात्र हरशनदीप सिंह की शुक्रवार को एक अपार्टमेंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय अधिकारियों ने दो संदिग्धों 30 वर्षीय इवान रेन और जूडिथ सॉल्टोक्स को गिरफ्तारी कर लिया है। उन पर हरशदीप सिंह की मौत के संबंध में हत्या के आरोप हैं।

हरशनदीप सिंह (20) एक सिक्योरिटी गार्ड था। उसकी 6 दिसंबर शुक्रवार को लगभग 12:30 बजे एडमॉन्टन में 107वें एवेन्यू पर एक फ्लैट के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो बिल्डिंग की सीढ़ी में सिंह बेहोश पड़ा था।

हत्या का कारण नहीं चला पता

ईपीएस होमिसाइड स्टॉफ सार्जेंट रॉब बिलावे ने कहा कि ईपीएस आमतौर पर मृतक व्यक्ति का नाम तब तक जारी नहीं करता, जब तक कि मौत की पुष्टि हत्या के रूप में नहीं हो जाती।

पुलिस ने 107वें एवेन्यू क्षेत्र में लगभग 12:30 बजे गोलीबारी की सूचना पर प्रतिक्रिया दी है। संदिग्धों की गिरफ्तारी के दौरान एक हथियार बरामद कर लिया, लेकिन हत्या का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है। उनका पोस्टमार्टम 9 दिसंबर को होगा।

एडमॉन्टन पुलिस ने आगे कहा कि शुक्रवार 6 दिसंबर को लगभग 12.30 बजे गश्त कर रहे अधिकारियों को 106 स्ट्रीट और 107 एवेन्यू के क्षेत्र में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के अंदर गोली चलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों को एक सीढ़ी पर 20 वर्षीय सुरक्षा गार्ड हरशनदीप सिंह बेहोश मिला। उसका तुरंत प्राथमिक इलाज किया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई