सुकमा में 33 लाख के ईनामी समेत 20 नक्सली आत्मसमर्पण

सुकमा: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां कुल 20 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। इनमें एक एरिया कमेटी मेंबर (ACM), 4 पार्टी सदस्य और 15 अग्र संगठन सदस्य बताए जा रहे हैं।
सरेंडर करने वालों में एक महिला नक्सली PLGA बटालियन की हार्डकोर सदस्य भी थी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से 2 पर 8-8 लाख, 1 पर 5 लाख, 4 पर 2-2 लाख और 4 पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था। इस तरह कुल 33 लाख के ईनामी नक्सली आज पुलिस के सामने सरेंडर हुए।
पुलिस और सुरक्षा बलों के लगातार सर्च ऑपरेशन से नक्सलियों पर दबाव बढ़ गया था। वहीं, सरकार की पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर उन्होंने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया।





