महतारी वंदन योजना की 18वीं किश्त जारी, हितग्राहियों को मिले 647 करोड़

रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत शुक्रवार को 18वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 69.19 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 647.35 करोड़ रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की है। मार्च 2024 से अब तक इस योजना के तहत कुल 11,728 करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं।

इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है। इससे लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है। विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी पहचान और आवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार कार्ड को जल्द अपडेट करवा लें। विभाग का कहना है कि आधार कार्ड हर 10 वर्षों में अपडेट किया जाना जरूरी होता है, जिससे भविष्य में भुगतान में कोई तकनीकी अड़चन न आए। यह योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई