महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी, इस बार करीब 7 हजार महिलाओं का नाम लिस्ट से हटा

रायपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। सरकार ने जुलाई महीने की 17वीं किस्त महिलाओं के खातों में भेज दी है। इस बार 69 लाख 23 हजार से ज्यादा महिलाओं को 647.66 करोड़ रुपये की मदद दी गई।

हालांकि, इस बार करीब 7 हजार महिलाओं का नाम लिस्ट से हटा दिया गया। पिछले महीने यानी जून में 69 लाख 30 हजार 41 महिलाओं को पैसा मिला था, लेकिन इस बार ये संख्या घटकर 69 लाख 23 हजार 167 हो गई।

सरकार के मुताबिक, योजना शुरू होने से अब तक करीब 90 हजार महिलाओं के नाम हटाए जा चुके हैं। इनमें से 48 हजार महिलाएं ऐसी थीं जिनका निधन हो चुका था। सरकार हर महीने की 28 तारीख तक जिन महिलाओं की मौत की जानकारी मिलती है, उन्हें लिस्ट से हटा देती है।

इसके अलावा कुछ महिलाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर दिया था, जिससे गड़बड़ी हुई और उनका नाम हटाना पड़ा। कुछ महिलाओं के आधार कार्ड भी 10 साल से ज्यादा पुराने और निष्क्रिय हो गए थे, इसलिए भी उनका नाम लिस्ट से बाहर कर दिया गया।

सरकार ने यह भी बताया कि कुछ महिलाएं शासकीय (सरकारी) सेवा में होते हुए भी योजना का लाभ ले रही थीं। जब इसकी शिकायत मिली तो उनके नाम हटाकर दी गई रकम वापस वसूली जा रही है।

योजना के तहत हर महीने लाखों महिलाओं को आर्थिक मदद दी जा रही है। अगर आप भी योजना की लाभार्थी हैं तो अपने दस्तावेज अपडेट रखें और नियमों का पालन करें ताकि आपका नाम लिस्ट से न हटे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई