रायपुर में 17वां रोजगार मेला, 95 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे रोजगार सृजन अभियान के तहत आज राजधानी रायपुर में 17वां रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने 95 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर के सभागार में हुआ, जिसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ डाक मंडल ने की।

कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, मुख्य डाकपाल सुवेंदु स्वैन, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अशोक जिंदल, एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक समेत कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रोजगार मेले में डाक विभाग, गृह मंत्रालय (सीआरपीएफ), रेल मंत्रालय, एम्स रायपुर, वित्तीय सेवा विभाग/एसएलबीसी, भारतीय खाद्य निगम और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के तहत चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें 54 उम्मीदवार छत्तीसगढ़ से और बाकी अन्य राज्यों से हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देशभर में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और इसे अपने सपनों को साकार करने का अवसर बताया। रायपुर में आयोजित यह रोजगार मेला केंद्र सरकार के रोजगार सृजन अभियान की सफलता का प्रतीक बन गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई