14 साल की सेवा के बाद सफाईकर्मी बर्खास्त:वोट नहीं देने पर कार्रवाई का आरोप, कलेक्टर से की न्याय की मांग

बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टिंहालीडीह प्राथमिक स्कूल में पिछले 14 साल से सफाईकर्मी के रूप में काम कर रहे व्यासनारायण गेंदले को अचानक नौकरी से हटा दिया गया।

पीड़ित कर्मचारी का आरोप है कि उन्हें पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी पूजा बाई टंडन को वोट न देने के कारण नौकरी से बाहर किया गया। उनका कहना है कि सरपंच और स्थानीय राजनीतिक नेताओं ने प्रधानपाठक पर दबाव डाला और इसी वजह से बिना किसी नोटिस या जांच के उन्हें हटा दिया गया।

व्यासनारायण ने बताया कि वे 2011 से स्कूल में ईमानदारी से काम कर रहे थे और आज तक उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं थी। लेकिन 1 दिसंबर 2025 को प्रधानपाठक ने उन्हें बुलाकर मौखिक रूप से कह दिया कि उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।

सबसे बड़ा आरोप यह है कि उन्हें हटाने के तुरंत बाद पंच प्रताप जांगड़े के बेटे, प्रशांत जांगड़े को उनकी जगह नियुक्त कर दिया गया, जिससे पूरे मामले में साजिश की बू आने लगी है। पीड़ित का यह भी कहना है कि उनके खिलाफ झूठे आरोप साबित करने के लिए उपस्थिति रजिस्टर तक बदला गया।

अब व्यासनारायण गेंदले ने कलेक्टर से शिकायत कर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और अपनी नौकरी बहाल करने की मांग की है।

यह मामला गांव से लेकर जिले तक चर्चा में है और आरोप राजनीतिक दबाव व सत्ता के दुरुपयोग की ओर इशारा करते हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कितनी जल्दी कदम उठाता है।

8d2c195a be88 4541 9ed9 7e5dc1ca5471 a22acdfa 6438 429a b1c3 8b1dd4ba4f30

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई