नारायणपुर में बड़ी सफलता: 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 18 लाख का इनाम था घोषित

नारायणपुर। सुरक्षा बलों के लगातार अभियान से नक्सली संगठन कमजोर पड़ता जा रहा है। नारायणपुर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 5 महिलाओं समेत कुल 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों पर मिलाकर 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में नए कैंप की स्थापना और लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की वजह से उन्होंने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पण के दौरान बीएसएफ और आईटीबीपी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई