महासमुंद में बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र ले जा रहे चार तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 11 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सिल्वर रंग की बोलेरो वाहन से गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम पुटका चौक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध बोलेरो वहां पहुंची, जिसे रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन की पिछली सीट पर रखी प्लास्टिक की बोरियों से 11 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम उमेश गोरे (23) निवासी पुणे, विशाल भाऊ (21) निवासी औरंगाबाद, मो. हबीब (45) निवासी छोटे टेमरी और जेहरू कुलदीप (76) निवासी पुटका बताए।

पुलिस ने गांजा, चार मोबाइल फोन और बोलेरो वाहन को जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई