सिग्नलिंग अपग्रेडेशन कार्य के कारण छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द

छत्तीसगढ़ में रेल यातायात प्रभावित होने वाला है, क्योंकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया–भाटापारा स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरकनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। इसी कारण प्रदेश से चलने वाली कुल 10 लोकल ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के अनुसार 6 से 7 दिसंबर तक 7 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 7 से 8 दिसंबर तक 3 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इससे रोजाना लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिलासपुर–रायपुर और कोरबा–रायपुर रूट के यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

रेलवे प्रबंधन का कहना है कि ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम से ट्रैफिक नियंत्रण अधिक प्रभावी होगा, लाइन क्षमता बढ़ेगी और ट्रेन संचालन सुगम होगा।

रद्द की जाने वाली ट्रेनें

6–7 दिसंबर को रद्द ट्रेनें:

  • गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर

7–8 दिसंबर को रद्द ट्रेनें:

  • गाड़ी संख्या 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर

यात्रियों से अपील है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई