होली के बाद रायपुर में तलवार लहराकर युवकों ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में होली के दूसरे दिन कुछ युवकों द्वारा तलवार लहराकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवकों का एक समूह तलवार लेकर घूमता नजर आया। इस दौरान कुछ युवक आपस में बहस करते हुए तलवार लहराने लगे, जिससे आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। कई लोग वहां से दूर हट गए और कुछ ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरबाज खान (24), दुर्गेश साहू (26) और नंदन राय (40) शामिल हैं, जो सभी सिविल लाइन इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई