समर सीजन में स्पेशल ट्रेनों की सौगात, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से 18 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनका संचालन 15 अप्रैल से शुरू होकर 15 जुलाई तक किया जाएगा। इन ट्रेनों के जरिए यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

देशभर में 908 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
रेलवे ने समर सीजन के लिए देशभर में 908 विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी है, जो कुल 18,262 फेरे लगाएंगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा।

स्टेशनों पर बढ़ाए गए इंतजाम
भीषण गर्मी को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें अतिरिक्त टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालयों में सुधार, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ी
रेलवे के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से ट्रेनों में भीड़ कम होगी और वेटिंग लिस्ट में कमी आएगी। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा अधिक आरामदायक हो सकेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button