शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेंगी ज्यादा कंफर्म बर्थ

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इस कदम से यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध हो सकेगी और वेटिंग की समस्या में राहत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 18030/18029 में एक अतिरिक्त एसी-3 और एक स्लीपर कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। यह सुविधा 28, 29, 30, 31 मार्च और 1, 2, 3 अप्रैल को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 में उपलब्ध रहेगी।

इसी तरह एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18029 में 30, 31 मार्च और 1, 2, 3, 4, 5 अप्रैल को अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इस व्यवस्था से इस रूट पर यात्रा करने वाले अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई