विधायक कॉलोनी के पास दो कैटरिंग गुटों में मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार

विधायक कॉलोनी से लगे क्षेत्र में दो कैटरिंग गुटों के बीच लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी की रात दोनों पक्षों के लोग नशे की हालत में थे। इसी दौरान कामकाज से जुड़ी बातों को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। आरोप है कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार किए गए लोगों में योगेश साहू, रितेश साहू, आशुतोष पांडे, सतबीर खींची, मो. तालिब, संदीप यादव और विवेक मिश्रा शामिल हैं। सभी के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई