लोन चुका दिया, NOC भी मिली, फिर भी डिफॉल्टर! बैंक की लापरवाही से भड़की महिला ने किया हंगामा

बिहार के मोतिहारी जिले में एक निजी बैंक की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। लोन की पूरी राशि चुकाने और बैंक से एनओसी मिलने के बावजूद एक महिला ग्राहक का नाम डिफॉल्टर सूची से नहीं हटाया गया। लगातार शिकायतों और बैंक के चक्कर काटने के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नाराज महिला झाड़ू और बांस का डंडा लेकर बैंक पहुंच गई और विरोध जताया।

मामला सुगौली नगर के आजाद चौक स्थित बैंक शाखा का है, जहां महिला ने बैंक परिसर में जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि लोन क्लियर होने के बाद भी न तो उसका सिबिल स्कोर सुधारा गया और न ही उसे डिफॉल्टर सूची से बाहर किया गया। इससे परेशान होकर उसने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया और गुस्से में आकर कांच का दरवाजा तोड़ दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला। समझाइश के बाद महिला को थाने ले जाया गया। वहीं बैंक प्रबंधन ने महिला के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह केवल एनओसी पर हस्ताक्षर कराने आई थी, लेकिन स्टाफ के फील्ड में होने के कारण वह उग्र हो गई और उपद्रव करने लगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना बैंकिंग सिस्टम में लापरवाही और प्रक्रियागत सुस्ती को लेकर सवाल खड़े करती है, जहां ग्राहकों को लोन चुकाने के बाद भी लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई