रायपुर नगर निगम का 1600 करोड़ का बजट आज, विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

रायपुर नगर निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आज पेश करेगा। अनुमान है कि इस बार बजट करीब 1600 करोड़ रुपए का हो सकता है। सामान्य सभा की बैठक सुबह 11 बजे महात्मा गांधी सदन स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित होगी, जिसमें महापौर वार्षिक बजट पेश करेंगी।

बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि से होगी, जिसके बाद प्रश्नकाल और विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इसमें विकास कार्यों, नामकरण और अन्य प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

पिछले वित्तीय वर्ष में निगम का बजट 1529 करोड़ रुपए से अधिक था, जिसमें अधिकांश राशि विकास कार्यों और आधारभूत सुविधाओं पर खर्च की गई थी। इस बार भी शहर के विकास को प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

पिछले बजट में शहर को महानगर के रूप में विकसित करने के लिए फ्लाईओवर निर्माण, चौक-चौराहों का पुनर्विकास, सीसीटीवी कैमरे और ऑटोमेटेड पार्किंग जैसी योजनाएं शामिल थीं। इसके अलावा सड़कों के निर्माण, डामरीकरण और वृक्षारोपण पर भी विशेष जोर दिया गया था।

लोक निर्माण कार्यों के लिए नालों का निर्माण, सीमेंट रोड, फुटपाथ और वार्ड कार्यालयों के विकास जैसे प्रोजेक्ट शामिल थे। वहीं स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए मच्छर नियंत्रण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सफाई योजनाओं पर भी बजट खर्च किया गया था।

जल और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पेयजल आपूर्ति, पंप स्थापना, स्ट्रीट लाइट और सौर ऊर्जा से जुड़े कार्यों पर भी खर्च का प्रावधान किया गया था।

नगर निगम के राजस्व को बढ़ाने के लिए विज्ञापन से होने वाली आय में वृद्धि और ऑनलाइन होर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की योजना भी बनाई गई थी। इस बार के बजट में भी इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रहने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई