रतनपुर चुनाव : आशीष सिंह ठाकुर फिर से चुने गए रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

रतनपुर चुनाव : सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर में संपन्न हुआ निर्विरोध चुनाव

रतनपुर चुनाव : आशीष सिंह ठाकुर फिर से चुने गए रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ की प्राचीन एवं जन आस्था का केन्द्र रतनपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का रविवार को ट्रस्ट कार्यालय रतनपुर में पुनर्गठन किया गया। (रतनपुर चुनाव) बुलाई गई आम बैठक में सर्वसम्मति से आशीष सिंह ठाकुर को पुनः अध्यक्ष पद पर चयन कर मनोनीत किया गया। सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन के लिए भी उन्हें अधिकृत किया गया। उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट के संविधान के अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 साल के लिए होता है। विगत दो कार्यकाल पूर्ण कर तीसरे कार्यकाल के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हूए मॉ महामाया देवी की सेवा समर्पित भाव से करने का संकल्प दोहराया है।

रतनपुर चुनाव : सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर में संपन्न हुआ निर्विरोध चुनाव

बैठक में आम सहमति से अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर द्वारा अपनी नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। सतीश शर्मा और मोती चन्द जायसवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पुजारी अरूण शर्मा मैनेंजिंग ट्रस्टी रितेश जूनेजा कोषाध्यक्ष एवं शैलेन्द्र जायसवाल को सहसचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ की इस शक्तिपीठ के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू द्वारा रतनपुर में कारीडोर निर्माण की घोषणा की गई है जिसका कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ होने वाला वाला है।
बैठक में पदाधिकारियों के अलावा ट्रस्टी मनराखन लाल जायसवाल, सुनील सोनथलिया, धर्मेन्द्र चन्देल, अनिल खण्डेलवाल, शरद दुबे, सन्तोष शुक्ला, शक्ति सिंह ठाकुर, विनोद गोरख, राजकुमार खुशलानी, चेतनधर शर्मा गोपाल गुप्ता और कपिल पाण्डेय उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई