मनकी देवी कश्यप के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मनकी देवी कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप की पूज्य माताजी श्रीमती मनकी देवी कश्यप के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में केदार कश्यप सहित पूरे शोकाकुल परिवार को धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करें। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस अपूरणीय क्षति पर दुख जताया।





