बलरामपुर: सकेतवा बांध में दरार, 4 गांवों पर खतरा, कई घर खाली कराए गए

बलरामपुर।लगातार हो रही बारिश के कारण बलरामपुर के सकेतवा बांध में दरारें आ गई हैं। बांध की मिट्टी कई जगहों पर धंस चुकी है, जिससे इसके टूटने का खतरा बना हुआ है। अगर बारिश तेज हुई तो पास के 4 गांव- जमुआटांड, खड़ियामार, बुद्धडीह और डूमरखोरका – के करीब 2000 लोग प्रभावित हो सकते हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बुद्धडीह गांव के 25 से अधिक घरों को एहतियातन खाली करवा दिया है, क्योंकि यह गांव बांध के सबसे करीब है।

SDM आनंद नेताम ने बताया कि पुलिस और SDRF की टीम ने रविवार रातभर बांध का पानी निकालने के लिए आउटलेट तैयार किया है, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। फिलहाल लगातार निगरानी की जा रही है और सुधार का काम जारी है।

इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2-3 दिन राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है।

आज मंगलवार को रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर सहित 17 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और सतर्क रहें। जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई