किराया बकाया होने पर निगम ने कबीर चौक की दुकान की सील, वसूली अभियान तेज

नगर निगम ने शहर में किराया और अन्य करों का बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कबीर चौक स्थित एक दुकान को निगम की टीम ने सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार दुकान संचालक छोटू बेग पर करीब 87 हजार रुपए से अधिक का किराया बकाया था। नगर निगम की ओर से कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद किराया जमा नहीं किया गया।

नोटिस की अनदेखी के बाद नगर निगम के राजस्व अमले ने बकाया वसूली अभियान के तहत कार्रवाई की। टीम मौके पर पहुंची और कबीर चौक स्थित दुकान को सील कर दिया।

निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में अन्य बड़े बकायादार दुकानदारों और संपत्ति धारकों की भी सूची तैयार की जा रही है। जिन लोगों ने अभी तक बकाया राशि जमा नहीं की है, उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए निगम का राजस्व विभाग अब छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा। बकायादार सप्ताह के सातों दिन कार्यालय समय में पहुंचकर संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, यूजर चार्ज और दुकान किराया सहित अन्य कर जमा कर सकते हैं।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया कर समय पर जमा करें, ताकि शहर में विकास कार्यों को गति मिल सके। यदि इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो निगम द्वारा सीलिंग समेत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई