अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने किया विधानसभा का दौरा, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रायपुर, 20 मार्च 2025 नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने राजधानी रायपुर में विधानसभा का भ्रमण किया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा वनमंत्री श्री केदार कश्यप से मुलाकात की। ये बच्चे ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर रायपुर आए थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ वर्षों तक विकास से वंचित रहा, लेकिन अब शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

अबूझमाड़ में तेजी से हो रहा विकास

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि अबूझमाड़ के गांवों में सड़क निर्माण, मोबाइल टावर लगाने, स्कूलों के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के तहत क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में अबूझमाड़ सहित पूरे बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्ययोजनाओं पर काम कर रही हैं।

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि अबूझमाड़ के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्कूल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ है और हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई