अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेम्प्ट पर अली गोनी का फूटा गुस्सा, ट्रोलर्स को लगाई फटकार

यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही परेशानियों के बारे में बताया था। इसी बीच बीती रात उन्होंने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान आत्महत्या की कोशिश की। उस समय वह कार चला रहे थे और इसी दौरान उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि इस घटना में वह बच गए और फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

अनुराग डोभाल की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लेकिन कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय मजाक और ट्रोलिंग का विषय बना दिया। इसी पर अभिनेता अली गोनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और ट्रोलर्स को फटकार लगाई है।

अली गोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उस लड़के ने दुनिया के सामने खुलकर बताया कि वह किस तरह की परेशानियों से गुजर रहा है। उसके कुछ पारिवारिक मुद्दे हैं और लोगों को उसमें दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुराग ने अपने फैंस के सामने अपनी भावनाएं जाहिर कीं, लेकिन बदले में लोगों ने उसे हंसी और ट्रोलिंग दी।

अली गोनी ने कहा कि अब जब पता चला है कि उसने आत्महत्या की कोशिश की है, तो उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएगा। उन्होंने ट्रोल करने वालों को शर्म करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी की मानसिक स्थिति का मजाक उड़ाना बेहद गलत है।

जानकारी के मुताबिक अनुराग डोभाल ने मई 2025 में ऋतिका से शादी की थी। सितंबर में दोनों ने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की थी। हाल ही में अनुराग ने बताया कि उनकी पत्नी उनसे अलग रह रही हैं और उनकी इंटरकास्ट शादी की वजह से परिवार में तनाव चल रहा है।

अनुराग का कहना है कि उनके माता-पिता और भाई इस शादी से खुश नहीं थे और इसी वजह से वह मानसिक दबाव में हैं। उन्होंने बताया कि पारिवारिक तनाव के कारण वह डिप्रेशन का सामना कर रहे हैं। इसी मानसिक स्थिति के चलते उन्होंने शनिवार रात आत्महत्या करने की कोशिश की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई