Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता खत्म करने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस..

भोपाल। बीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता समाप्त कराने के लिए कांग्रेस पहुंची मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंची है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में इसको लेकर याचिका लगाई हैं।

इधर विजयपुर से नवनिर्वाचित विधायक मुकेश मल्होत्रा आज कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार का भी स्वागत हुआ, विजयपुर चुनाव की कमान उन्हीं के हाथों में थी।

मुकेश मल्होत्रा ने विजयपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों पर भाजपा का एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया। बोले – मुझे भी पैसा लेकर नाम वापस लेने का ऑफर दिया गया था। पहले 2 करोड़ रुपये फिर 3 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर विजयपुर की तरह बीना में भी चुनाव होते हैं तो जीत कांग्रेस की ही होगी।

निर्मला को साथ नहीं बैठाएगी कांग्रेस

कांग्रेस ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि बीना से विधायक निर्मला सप्रे को वे अपने साथ नहीं बैठाएंगे। कांग्रेस ने इस बात को मान लिया है कि वे अब भाजपा की सदस्य हैं। वे भाजपा की बैठकों में भी शामिल हुई हैं।

16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है, इसमें निर्मला को कांग्रेस सदस्य विपक्ष में अपने साथ नहीं बैठाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा सत्र से पहले 15 दिसंबर को जो विधायक दल की बैठक होगी उसमें भी निर्मला सप्रे को नहीं बुलाया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई