कुलिंग नहीं हुआ कोच, तो चेन पुलिंग कर यात्रियों ने रोकी ट्रेन शालीमार- भुज एक्सप्रेस का मामला

बिलासपुर। बिलासपुर पहुंचने के बाद भी ट्रेन बिना सुधार के रवाना हो रही थी। उसी समय यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। बाद में एसी स्टाफ पहुंचा और सुधार किया। इसके बाद यात्रियों की नाराजगी दूर हुई और ट्रेन करीब 50 मिनट विलंब से रवाना हुई।

यह ट्रेन 11 घंटे विलंब से चल रही थी। इतनी देर से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्री एक तो लेटलतीफी से परेशान थे और ऊपर से एक कोच का एसी का काम नहीं कर रहा था। इसके चलते यात्रियों की नाराजगी बढ़ गई। सफर में टीटीई को जानकारी दी गई।

टीटीई ने संबंधित अलग- अलग स्टेशनों में कंट्रोल को जानकारी दी। लेकिन, एक भी स्टेशन में सुधार करने के लिए स्टाफ नहीं पहुंचा। बिलासपुर में भी ट्रेन इसी स्थिति में रवाना हुई। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म से छूटने लगी चेन पुलिंग हुई और ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी हो गई।

दो से तीन बार ट्रेन रूकने से रेल अमला हरकत में आया। जिस कोच में चेन पुलिंग हुई, वहां पहुंचे तो यात्री हंगामा कर रहे थे। उनसे वजह पूछने पर यात्रियों ने एसी की समस्या की जानकारी दी। जिस पर स्टाफ को भेजा गया। उसने सुधार किया और फिर कोच कुलिंग होने लगा। इसके बाद ही यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ और फिर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button