राष्ट्रपति के सामने डिंडौरी की उजियारो बाई ने सुनाई अपने संघर्ष की कहानी, जल संरक्षण का दिया मंत्र

डिंडौरी : देश की राजधानी दिल्ली के मंडपम भवन में 17 से 20 सितंबर तक आयोजित आठवें भारत जल सप्ताह के आयोजन में डिंडौरी जिले की आदिवासी महिला उजियारो बाई ने अपने विचार साझा किए। भारत जल सप्ताह के दौरान कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के समक्ष डिंडौरी जिले के ग्राम पोंडी निवासी उजियारो बाई ने गांव में जल संरक्षण, बचाव और इसके उपयोग पर अपने संघर्ष से सफलता तक की कहानी सुनाया।

उजियारो बाई ने बताया कि पोंडी ग्राम में लगातार पेड़ काटे जाने और पथरीली जमीन होने के कारण वर्षा का जल संग्रहित नहीं हो पाता था। लोगों को पीने के पानी के लिए झरनों व दूषित पानी के स्त्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। जिससे जलजनित बीमारियों के फैलने से प्रति वर्ष दर्जनों लोगों की मृत्यु हो जाती थी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button