कुरूद में दहशत फैलाने वाला चाकूबाज गिरफ्तार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कन्हारपुरी रोड नहर पुल के पास कुरूद में धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को धमतरी पुलिस थाना कुरूद ने तत्काल किया गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध थाना कुरूद में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,भूपेन्द्र भारती को भेजा गया जे

ऐसे उपद्रवियों एवं असमाजिक तत्वों के उपर धमतरी पुलिस द्वारा की जा रही है लगातार सख्त कार्यवाही

संक्षिप्त विवरण :- धमतरी पुलिस थाना कुरूद पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जो की कन्हारपुरी रोड नहर पुल के पास कुरूद के पास अपने हाथ में एक धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा कि सुचना पर तत्काल कुरूद पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान कन्हारपुरी रोड नहर पुल के पास कुरूद के पास पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति धारदार चाकु को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।

उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम भूपेन्द्र भारती पिता घनश्याम भारती उम्र 19 वर्ष सा० शांति नगर कुरूद का रहने वाला बताया।

आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

शहर में बढ़ती चाकुबाजी की घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी का नाम :- भूपेन्द्र भारती पिता घनश्याम भारती उम्र 19 वर्ष सा० शांति नगर कुरूद,थाना कुरूद, धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना कुरूद से प्रआर.नीरा सोरी,हरीश साहू आरक्षक भागवत खांडेकर,ओम प्रकाश निषाद,नगर सैनिक हेमंत ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई