कर्ज और शेयर मार्केट का दबाव: पति ने पत्नी और बच्चों पर ब्लेड से किया हमला

कोरबा। कोरबा में पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर सोते समय ब्लेड-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिर उसने खुद पर भी ब्लेड से वार कर जहर खा लिया। हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बच्चों और पति की हालत गंभीर है। घटना दर्री थाना क्षेत्र के मोहन टॉकीज के पास की है। बताया जा रहा है कि, मनोज साहू ने कर्ज ले रखा है। शेयर मार्केट में भी लाखों रुपए गवा चुका है। जिसके चलते वो परेशान रहता था। इसी के चलते अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होते रहता था। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात मनोज साहू (42), पत्नी सतरूपा (40), परिधि (07) और काव्या साहू (12) एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह करीब 4 बजे मनोज साहू उठा। बेड पर सो रही अपनी पत्नी पर ब्लेड और पत्थर से हमला करने लगा।

मां की चीख-पुकार की आवाज सुनकर बच्चियां उठ गई, तो उन पर भी हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद मनोज ने खुद पर भी ब्लेड चला लिया। जब मौत नहीं हुई तो जहर खा लिया। घटना की जानकारी लगने ही परिजन तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज चल रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई