अनुपम खेर की श्रद्धांजलि: ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में मनमोहन सिंह का किरदार निभाना था चुनौतीपूर्ण

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश भर में शोक की लहर है। राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक, हर क्षेत्र के लोग उनके योगदान और शख्सियत को याद कर रहे हैं। अभिनेता अनुपम खेर, जिन्होंने मनमोहन सिंह की बायोपिक द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में उनका किरदार निभाया था, ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर ने इस भूमिका के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह की शख्सियत के कौन से पहलू सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण थे, इस बारे में बात की।

मनमोहन सिंह की शख्सियत को निभाना था चुनौतीपूर्ण

अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन के साथ डेढ़ साल बिताए। इस दौरान, उन्होंने उनकी शख्सियत, बर्ताव और आदतों को गहराई से समझने की कोशिश की। अनुपम ने कहा, “एक अभिनेता जब किसी किरदार को निभाता है तो उसे उस व्यक्ति की शारीरिक विशेषताओं के साथ-साथ उसके अंदर की सच्चाई को भी समझना पड़ता है। डॉ. मनमोहन सिंह स्वाभाविक रूप से एक अच्छे इंसान थे – जेंटल, ब्राइट, ब्रिलियंट और विनम्र।”

उन्होंने बताया कि ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में मनमोहन सिंह की ये गुणों को अपने किरदार में उतारने में उन्होंने सफल प्रयास किया। “मैंने उनका कैरेक्टर सच्चाई से निभाने की कोशिश की

फिल्म करने से पहले किया था इनकार

अनुपम खेर ने यह भी खुलासा किया कि शुरुआत में उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था। “कई कारणों से, विशेषकर राजनीतिक कारणों से,” उन्हें डर था कि इस किरदार को निभाने पर लोग यह समझ सकते हैं कि वह डॉ. मनमोहन सिंह का मजाक बना रहे हैं, जैसा कि कुछ लोगों ने फिल्म की रिलीज के बाद कहा भी। फिर भी, अनुपम ने यह स्वीकार किया कि यह रोल उन किरदारों में से एक है जिन्हें वह सच्चाई से निभाने में सफल रहे हैं।

मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी खूबी: उनकी सुनने की शक्ति

अनुपम खेर ने डॉ. मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी खूबी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सुनने की शक्ति थी। उनके कार्यकाल में कई विवादित घटनाएँ घटीं, लेकिन वह एक व्यक्ति के तौर पर ईमानदार थे और देश की अर्थव्यवस्था के लिए उन्होंने बहुत काम किया।”

किरदार की सबसे बड़ी चुनौती: विनम्रता

मनमोहन सिंह के किरदार को निभाते वक्त अनुपम खेर के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनकी विनम्रता को पर्दे पर उतारना था। “विनम्रता आज के समय में एक दुर्लभ गुण बन चुका है, और यही कारण था कि इस किरदार को निभाना सबसे कठिन था। मुझे उनका कैरिकेचर नहीं बनाना था, बल्कि मैं उन्हें असली रूप में दिखाना चाहता था,” अनुपम ने कहा।

मनमोहन सिंह की पगड़ी को मिस करेंगे अनुपम

फिल्म में डॉ. मनमोहन सिंह की आइकॉनिक नीली पगड़ी का विशेष महत्व था, और अनुपम खेर ने इस पर भी टिप्पणी की। “मैं नीली पगड़ी वाले आदमी को बहुत मिस करूंगा,” उन्होंने कहा। “देश ने आज एक सच्चे इंसान और एक महान नेता को खो दिया है।”

फिल्म का मिक्स रिव्यू, लेकिन अनुपम का प्रदर्शन सराहा गया

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले थे, लेकिन अनुपम खेर के अभिनय की सराहना की गई थी। इसमें अक्षय खन्ना, अर्जुन माथुर और आहना कुमरा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई